गोरखपुर में कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, सुसाइड या हादसा—जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, सुसाइड या हादसा—जांच में जुटी पुलिस

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

गोरखपुर में हाईप्रोफाइल कारोबारी परिवार से जुड़े 40 वर्षीय अम्बरीश श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब वह अपने फार्महाउस पर पहुंचे थे। शुरुआती परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन परिवार इसे हादसा बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फार्महाउस की तीसरी मंजिल पर मिला शव

जानकारी के मुताबिक, अम्बरीश सुबह करीब 8 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से अकेले कुसमी जंगल स्थित फार्महाउस पहुंचे। वहां पहुंचकर वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए तीसरी मंजिल पर चले गए। करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने दौड़कर देखा तो अम्बरीश खून से लथपथ पड़े थे। गोली मुंह के रास्ते बाहर निकली थी और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।

परिवार बोला—पिस्टल साफ करते समय चली गोली

परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हादसा है। उनके अनुसार, अम्बरीश अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने सुबह करीब 9:30 बजे घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और साक्ष्य जुटाए।

CCTV में अकेले आते दिखे अम्बरीश

फार्महाउस में लगे CCTV कैमरों में अम्बरीश अकेले अपनी गाड़ी से आते और ऊपर जाते दिखाई दिए हैं। घटना के समय वहां 3–4 कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस फुटेज और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है।

शहर के बड़े कारोबारी परिवार से थे संबंध

अम्बरीश, शहर के जाने-माने कारोबारी अतुल श्रीवास्तव के बड़े बेटे थे। परिवार का ‘एके’ नाम से टेंट हाउस का बड़ा कारोबार है। साथ ही, अम्बरीश खुद भी ठेकेदारी और होटल व्यवसाय से जुड़े थे।तारामंडल रोड पर उनका “फाइव सेंस” नाम से होटल और बैंक्वेट भी संचालित होता है, जहां बड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।

2012 में हुई थी शादी, दो बेटे

अम्बरीश की शादी वर्ष 2012 में दीपाली श्रीवास्तव से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब 10 और 8 साल बताई जा रही है।

घर से 10 किमी दूर है फार्महाउस

उनका आवास सिविल लाइंस के पार्क रोड इलाके में है, जबकि फार्महाउस करीब 10 किलोमीटर दूर कुसमी जंगल में स्थित है। तीन मंजिला इस फार्महाउस में टेंट हाउस का सामान भी रखा जाता है।

ड्राइवर न आने पर खुद ही निकले थे

बताया गया कि शुक्रवार सुबह अम्बरीश ने ड्राइवर को बुलाया था, लेकिन उसके न आने पर वह खुद ही गाड़ी चलाकर फार्महाउस के लिए निकल गए। घर पर वह करीब एक घंटे तक टहलते रहे थे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं—आत्महत्या और हादसे—दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया