बेमेतरा में पियाऊ घर का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल की पहल से लोगों को मिली बड़ी राहत
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा में भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंदों के लिए राहत भरी पहल करते हुए पियाऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब आम लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम होगी। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था सबसे बड़ी जरूरत होती है और यह कदम उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा। इस अवसर पर दीपेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली और सभी ने इस पहल की सराहना की।कुल मिलाकर यह पहल जनहित में एक सराहनीय कदम है, जो भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।












