कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों/ठेकों के बाहर सड़क पर खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों/ठेकों के बाहर सड़क पर खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

संवादाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेशानुसार कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 23.04.2026 को शाम 07:00 बजे से लेकर 09:00 बजे तक शराब ठेकों के आसपास व सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर एवं सड़क पर खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग का एक सघन अभियान चलाया गया।अभियान के अन्तर्गत कुल 213 स्थानों पर 3198 व्यक्तियों को चेक किया गया। इनमें से 357 व्यक्तियों को, जिनके द्वारा सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़क पर शराब का सेवन किया जा रहा था, जिससे वहाँ आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उक्त सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया व उनका मेडिकल कराते हुए 34 पुलिस एक्ट एवं 170/126 /135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही अम्ल में लाई गई तथा कुछ व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अभियान में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गयी। अभियान के अन्तर्गत जोनवार कार्यवाही की स्थिति निम्नवत रही – नगर जोन, हिंडन टाॅस जोन ,ग्रामिण जोन, में चेक किये गये स्थानों की संख्या चेक किये गये व्यक्तियों की संख्या हिरासत में लिये गये व्यक्तियों की संख्याकृत कार्यवाही का विवरण 170/126/135 बीएनएसएस 34 पुलिस एक्ट चालान कुल योग कमिश्नरेट 213 कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा संचालित यह सघन अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।  भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि गाज़ियाबाद को एक सुरक्षित और अनुशासित शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया