लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे मजदूर भी चपेट में

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे मजदूर भी चपेट में

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां सो रहे दो मजदूरों को भी रौंद दिया। यह हादसा बर्लिंगटन चौराहा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक अपनी एक्टिवा से जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आलमबाग निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है। हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी और फुटपाथ की ओर मुड़ गई, जहां सो रहे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal