जनपद में धरना प्रदर्शन, नहीं सहेगे अत्याचार, ताना शाही है सरकार -पी डी ए समाज।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला कचहरी में अंबेडकर चौक पर गाजीपुर के विश्वकर्मा समाज की निशा विश्वकर्मा की हत्यारो के खिलाफ कठोर कार्यवाही न होने और सपा द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के ऊपर पथराव किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे जी रूप से घायल है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी पूरी जिम्मेदारी वहां के गुंडाराज आशु सिंह की है उसने गांव में दंगा करवाने के लिए लोगो को भडकाया ग्रामीणों को एकत्रित करके उन पर पथराव करवाया और खुद भी पत्थर चलाया। जिसके लिए उस पर fir दर्ज कर उसे जेल भेजने के बजाय भाजपा का नेता होने के कारण प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करके अन्य लोगो पर मुकदमा दर्ज होना बहुत ही गलत एवं पी डी ए समाज के लिए चिंता का विषय है प्रशासन के विरोध में आज विश्वकर्मा समाज के सामाजिक संगठन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन नारेबाजी और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। इसके अलावा जिसमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सचिव राजकुमार विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के प्रदेश सचिव कुं बबलू विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा एडवोकेट वासनी विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा एडवोकेट भारत व्यास शर्मा, अमित विश्वकर्मा ,सचिन विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार पाल सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी विधायक मुन्ना यादव आदि के साथ सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें इटावा: मृतक खाते से भुगतान के दबाव में बैंक मैनेजर को मिली धमकी












