पुलिस लाइन में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ सम्पन्न: 2025-26 बैच के नए प्रहरियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ

प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ सम्पन्न: 2025-26 बैच के नए प्रहरियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन महोदय ने ली परेड की सलामी। 60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस।अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित।जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, श्री ज्योति नारायन द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, श्री ज्योति नारायन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस, थाना प्रभारी उदयपुर श्री अफताब आलम(प्रशिक्षु IPS) तथा प्रतिसार निरीक्षक (R.I.) श्री राजीव राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया।

प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण

मुख्य अतिथि द्वारा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की।

राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ

समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— “अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ के संकल्प को सिद्ध करेंगे।समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें जनपद में धरना प्रदर्शन, नहीं सहेगे अत्याचार, ताना शाही है सरकार -पी डी ए समाज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया