पट्टी सीएचसी में 22 दिनों से बंद ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों ने लगाए आरोप मरीज परेशान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
पट्टी।प्रतापगढ़।सेठ पन्नालाल सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में पिछले लगभग 22 दिनों से ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में लगे मुख्य ऑक्सीजन प्लांट के ठप होने के कारण अब इमरजेंसी के लिए सिलेंडर के सहारे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।जानकारी के अनुसार, यह प्लांट पूरे अस्पताल में मरीजों को नियमित ऑक्सीजन सप्लाई देने के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण यह अब केवल शोपीस बनकर रह गया है। वहीं, गंभीर मरीजों के लिए समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में भी स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच ऑक्सीजन जैसी जरूरी सुविधा का बाधित होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जल्द से जल्द प्लांट को चालू कराने की मांग की है।इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें पुलिस लाइन में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ सम्पन्न: 2025-26 बैच के नए प्रहरियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ












