आकाशीय बिजली गिरने से चाय-पान की दुकान में लगी भीषण आग

आकाशीय बिजली गिरने से चाय-पान की दुकान में लगी भीषण आग

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेटी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चाय-पान की एक छप्परनुमा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुकान राजेंद्र पाल की बताई जा रही है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी मौके पर मौजूद था, जो आग की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस आगजनी में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal