अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर नहर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आईं। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें गंगा एक्सप्रेसवे पर टमाटर लदा ट्रक पलटा, तीन घायल — एक की हालत गंभीर

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal