आज,दिनांक-06-मई-2026‘‘प्रवर्तन जोन-08 में बिना मानचित्र स्वी कृति के संचालित वेयर हाउसों को जी0डी0ए0 ने किया सील बन्द‘‘ अवैध कालोनी को किया ध्वस्त‘‘

आज,दिनांक-06-मई-2026‘‘प्रवर्तन जोन-08 में बिना मानचित्र स्वी कृति के संचालित वेयर हाउसों को जी0डी0ए0 ने किया सील बन्द‘‘ अवैध कालोनी को किया ध्वस्त‘‘

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में वाद सं०-219./अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में श्री ब्रजभान सिंह, द्वारा खसरा सं0-244 ग्राम-खुदाबास हकीकतपुर लोनी, गाजियाबाद पर लगभग 12640.00 वर्ग मी० क्षेत्रफल पर सडक बनाने का कार्य, चिनाई कर प्लाटिंग/अवैध कालोनी काटी जा रही है। उक्त के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है।  वाद सं०-40/अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में वादी श्री निशांत द्वारा रामपार्क एक्सटेंशन, विजडम वैली स्कूल के सामने, गाजियाबाद पर लगभग 1350.00 वर्ग मी० क्षेत्रफल में, वाद सं0-41/अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में वादी श्री पवन कुमार द्वारा खसरा सं०-290, खुदाबास रामपार्क एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर लगभग 250.00 वर्ग मी० क्षेत्रफल मे, वाद सं०-42/अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में वादी श्री हर्षित गुप्ता एवं श्री पंकज द्वारा रामपार्क एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर लगभग 540.00 वर्ग मी० क्षेत्रफल में, वाद सं०-39/अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में वादी श्री अनिल कुमार पुत्र श्री सुखबीर, श्री पंकज पत्र श्री साहिल द्वारा रामपार्क एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर लगभग 190.00 वर्ग मी० क्षेत्रफल में एवं वाद सं०-38/अ.नि./ प्रवर्तन जोन-8/2026 में वादी श्री जमालुद्दीन एवं श्री गुलफाम द्वारा रामपार्क एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर लगभग 270.00 वर्ग गी० भूमि में अवैध रूप बिना मानचित्र स्वीकृत कराये वेयर हाउस का निर्माण किया गया है। उक्त के विरुद्ध सीलिंग आदेश के अनुपालन में सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही जारी रखी गयी। उक्त ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय प्रवर्तन ज़ोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें