थाना बाघराय पुलिस ने “अपहरण” मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़
जनपद प्रतापगढ़ के थाना बाघराय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत “अपहरण” के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।उ0नि0 विनीत कुमार यादव, महिला आरक्षी खुशबू यादव एवं आरक्षी शिवम उपाध्याय द्वारा क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भिटारा चौराहे के पास से अभियुक्त अतुल पटेल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतुल पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम साहू की चरही, महमदपुर भाव, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस टीम
उ0नि0 विनीत कुमार यादव
महिला आरक्षी खुशबू यादव
आरक्षी शिवम उपाध्याय
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी, किरायेदार दंपती पर आरोप












