ATM कैस वेन लगभग 27 लाख लुट कर ले जाने वाले आरोपीयो को स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संयुक्त कार्यवाही में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैशवैन डकैती की घटना का सफल अनावरण/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 लाख 6 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, अवैध अस्लहा व कुल्हाड़ी बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा आदेश अनुसार ATM कैस वेन लगभग 27 लाख डकैती लुट कर ले जाने वाले आरोपीयो को डीसीपी श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपीयो को ओर दबोचा, पुलिस ने किया खुलासा। दिनांक- 06.05.2026 को वादी मुकदमा ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद पर इण्डिया वन एटीएम में कैश भरनी वाली कैशवैन को एनएच-9 हाईवे पर स्थित एच.पी. पैट्रोल पम्प के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा फारिंग कर कैशवैन कैश सहित लूट लेने के सम्बंध में मु0अ0स0 94/2026 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था तथा विवेचना के दौरान कुल 27 लाख रुपये कैशवैन में लूट के दौरान होन बताया गया।पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद महोदय द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु 08 टीमों का गठन किया गया । विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व सर्विलॉस के माध्यम से बलेनो कार,रंग सिल्वर,नम्बर-UP16CC 1817 व अभियुक्तगण प्रकाश में आये व प्रकाश में आये अभियुक्तों के आधार पर मुकदामा उपरोक्त में डकैती की धारा की बढोत्तरी की गयी। प्रकाश में आये अभियुक्तों पर पुलिस उपायुक्त, नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा 25-25 हजार के ईनाम की घोषणा की गयी। आज दिनांक 11/05/2026 को स्वाट टीम अपराध शाखा व थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चिपयाना अडरपास पर 25 हजार का ईनामी अपराधी मौहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी डी-134, सेक्टर-11, प्रताप विहार विजयनगर गाजियाबाद को माल मुकदमाती नगदी 3 लाख 36 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व तमचा व कारतूस व कुल्हाडी के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद कैफ के बयान के आधार पर मौहम्मद रिजवान पुत्र आंसू निवासी विजयनगर गाजियाबाद के द्वारा कैशवैन की रैंकी करने व घटना के षडयन्त्र में शामिल होना पाया गया। जिसके उपरान्त मौहम्मद रिजवान को उसके घर विजयनगर से गिरफ्तार किया गया व उसके घर से डकैती की घटना में लूटे गये माल मुकदमाती के 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किये गये गिरफ्तार अभियुक्तों नें पूछताछ पर बताया कि उक्त डकैती की घटना में कुल 06,लोग शामिल है जिसमें मौहम्मद रिजवान घटना के षडयन्त्र / रैंकी में शामिल है। घटना की कैशवैन की रैंकी पिछले 06 माह से की जा रही थी। कई बार कैशवैन का पीछा किया गया लेकिन घटना कारित करने में सफल नही हुए। दिनांक 06.05.2026 को एनएच-09 पर एच०पी० पैट्रोल पम्प के पास मैं और मेरे अन्य साथी बलेनो कार बिना नम्बर प्लेट से घटना से लगभग 02 घंटे पहले ही आकर कैशवैन का आने का इंतजार करने लगे। कैशवैन के आने पर कैशियर व गनमैन, कैशवैन से उतरकर अन्दर गली में इण्डिया वन के एटीएम पर कैश डालने के लिए गये थे। इसी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर को कैशवैन में अकेला देखकर अपने हाथ में लिए अवैध असलाह से कैशवैन पर फायरिंग कर ड्राइवर को कैशवैन से धक्का देकर उतारकर कैशवैन को मय कैश के लूट कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ की ओर भागे थे। बलेनो कार को कैशवैन के पीछे-पीछे मैं चला रहा था। कैशवैन में मेरे अन्य साथी मौजूद थे।योजनानुसार कैशवैन के अन्दर बरामद कुल्हाडी से वैन के अन्दर लगे सभी सीसीटीवी तोडे गये व वैन के अन्दर मौजूद कैश का लॉकर कुल्हाडी से तोडकर कैश व सीसीटीवी का डी.वी. आर. व अन्य समान लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर कैशवैन को छोडकर सभी लोग बलेनो कार में मेरठ की ओर भाग गये थे। घटना के बाद कैश का बटवारा डासना मसूरी स्थित एक मकान में किया गया था। जिसमें मेरे हिस्से में 4 लाख रुपये आये थे व रिजवान के हिस्से में 05 लाख रुपये आये थे व अन्य रुपये अन्य 04 साथियों के हिस्से में आये है। मैने अपने हिस्से के बचे हुए रुपये बरामद करा दिये है बाकी के रुपये खर्च हो गये है। गैंग का मास्टरमाइड जुबैर है जो बलेनो कार का मालिक है। गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बंध में अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1- मौहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी डी-134, सेक्टर-11, प्रताप विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र-23 वर्ष 2-मौहम्मद रिजवान पुत्र मौहम्मद आंसू निवासी सी-25, वार्ड नं08, माता कालोनी, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद। उम्र-20 वर्ष,अभियुक्तगणों से बरामदगी का विवरण-1 घटना में लूटा गया कैश- 8 लाख 6 हजार रुपये।2- घटना में प्रयुक्त बलेनो कार नम्बर- UP16CC 1817 रंग सिल्वर ।3- घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस । 4- घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाडी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-1-स्वॉट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।2- स्वॉट टीम, नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ।3-थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक,पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। पुरस्कार- अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय / अपराध द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।












