अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अतुल कुमार की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 



गौतमबुद्धनगर 11 मई, 2026अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति एवं फीडबैक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आइजीआरएस को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं, उनके संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण एवं चेतावनी जारी करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है और उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करें तथा निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निस्तारण करें। साथ ही कहा कि प्रतिदिन अधिकारीगण अपने-अपने कार्यालय में आइजी आरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग स्वयं करें।बैठक में डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार, मुख्य पंचायत अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडे, एसीएमओ संजीव सारस्वत, खंड विकास अधिकारी नेहा, प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे, गौतमबुद्धनगर।












