जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

जनपद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 11 मई, 2026 शासन के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन प्रदेशभर में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न किया गया। इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह पर्व भव्य रूप से मनाया गया।जनपद गौतम बुद्धनगर के ग्राम सदरपुर, सेक्टर-45 नोएडा स्थित श्री वोड़ेश्वर महादेव मठ प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भजन-कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सामूहिक रूप से देखा गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रसारण के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े विचारों को गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की आराधना के साथ भारतीय संस्कृति, आस्था एवं स्वाभिमान के भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों एवं प्रवचनों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व, उसके संघर्षपूर्ण इतिहास तथा पुनरुत्थान की गौरवगाथा का उल्लेख किया गया, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस प्रकार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” जनपद गौतमबुद्धनगर में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया। इसी प्रकार अन्य शिवालयों (शिव मंदिरों) में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महानगर नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत, खंड विकास अधिकारी बिसरख तथा मंदिर के महंत सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें