दिनांक: 11 मई 2026, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाज़िया बाद में दिनांक 11 से 13 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय “आतंकवाद निरोध एवं कट्टरपंथ उन्मूलन” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज,कार्यक्रम का उ‌द्घाटन भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री नचिकेता झा, आईपीएस द्वारा किया गया

दिनांक: 11 मई 2026, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाज़िया बाद में दिनांक 11 से 13 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय “आतंकवाद निरोध एवं कट्टरपंथ उन्मूलन” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज,कार्यक्रम का उ‌द्घाटन भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री नचिकेता झा, आईपीएस द्वारा किया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक: 11 मई 2026, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाज़िया बाद में दिनांक 11 से 13 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय “आतंकवाद निरोध एवं कट्टरपंथ उन्मूलन” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज गरिमामयी समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उ‌द्घाटन भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री नचिकेता झा, आईपीएस द्वारा किया गया।अपने उ‌द्घाटन संबोधन में श्री नचिकेता झा, आईपीएस ने वर्तमान वैश्विक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य में आतंकवाद एवं कट्टरपंथ की बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा प्रभावी खुफिया समन्वय के माध्यम से ही आतंकवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का व्यावहारिक उपयोग कर राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत, संस्थान के उप-प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सचिन गुप्ता, आईपीएस, निदेशक, केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाज़ियाबाद ने मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उ‌द्देश्यों पर संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उ‌द्देश्य आतंकवाद निरोध, कट्टरपंथ की रोकथाम, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, साइबर निगरानी तथा आधुनिक जांच तकनीकों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की क्षमता का संवर्धन करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में CSC सदस्य देशों बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स एवं श्रीलंका के 9 विदेशी पुलिस अधिकारी, विभिन्न राज्य पुलिस बलों के आईपीएस अधिकारियों, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, कानून प्रवर्तन एजेंसी, तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के वरिष्ठ अधिकारियों अधिकारी सहित कुल 30 वरिष्ठ सम्मिलित हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सहभागिता कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करती है तथा सदस्य देशों के मध्य सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पाठ्यक्रम समन्वयक श्री ओ. पी. शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों एवं सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें