परानूपुर निवासी समाजसेवी आनंद पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, चतुर्थ दिवस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
पट्टी। क्षेत्र के सरायछिवलहा, पृथ्वीगंज बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कथा व्यास के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं का श्रवण कर श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा सुनने पहुंचे परानूपुर निवासी समाजसेवी आनंद पाण्डेय का पृथ्वीगंज बाजार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ अनुराग तिवारी और आशुतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरु जी अनूप ओझा, सर्वेश मिश्रा, रवी त्रिपाठी उर्फ डब्बू त्रिपाठी, पूर्व प्रधान संतोष ओझा, पत्रकार संजय पाण्डेय, अखिलेश ओझा, मनीष मिश्रा, नवीन सोनी, अंबरीश ओझा, सतीश ओझा तथा पंडित अशोक कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति से जुड़े अनूप ओझा ने कहा कि, श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से लोगों में धर्म, संस्कृति और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना आयोजन की सफलता को दर्शाता है।












