प्रतापगढ़।के पट्टी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर की लापरवाही उजागर

प्रतापगढ़।के पट्टी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर की लापरवाही उजागर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

स्कूल टाइम 7:30, एक को छोड़ सभी शिक्षक पहुंचते हैं 8 बजे – बच्चों की पढ़ाई चौपट_

पट्टी, प्रतापगढ़।बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम दावों के बावजूद पट्टी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर में शिक्षकों की लेटलतीफी का मामला सामने आया है। स्कूल का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे है, लेकिन यहां तैनात 5 शिक्षक व शिक्षामित्रों में से रोजाना सिर्फ एक शिक्षक ही समय से पहुंचता है। बाकी सभी शिक्षक आराम से 8 बजे के बाद ही स्कूल आते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यह रोज का काम है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में ताला तो 7:30 बजे खुल जाता है, लेकिन एक शिक्षक को छोड़ बाकी स्टाफ नदारद रहता है। बच्चे सुबह 7:30 से 8:00 बजे तक बिना शिक्षक के ही स्कूल परिसर में घूमते रहते हैं। प्रार्थना सभा और पहली घंटी की पढ़ाई रोज प्रभावित हो रही है।

नियम क्या है?_

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार ग्रीष्मकाल में स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाना है। इस दौरान सभी शिक्षकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति 7:30 बजे अनिवार्य है। देर से आना कर्तव्य में लापरवाही की श्रेणी में आता है।

अभिभावकों में रोष_

नाम न छापने की शर्त पर एक अभिभावक ने बताया, “हम मजदूरी छोड़कर बच्चों को 7:30 बजे स्कूल छोड़ते हैं। यहां आकर पता चलता है कि मास्टर साहब तो 8 8.30 बजे आएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि यह रोज का सिलसिला बन गया है।

अधिकारी क्या बोले

इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी, पट्टी से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य मार्च 2026 तक रखा गया है, लेकिन शिक्षकों की लेटलतीफी से ये लक्ष्य कैसे पूरा होगा, यह बड़ा सवाल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें