दुष्कर्म और पॉक्सो आरोपी सोहेल से पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गोली 

दुष्कर्म और पॉक्सो आरोपी सोहेल से पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गोली

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के आरोपी सोहेल से अन्तू पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली थाना अन्तू पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त सोहेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना अन्तू क्षेत्र के लोहंगपुर गांव के जंगल के पास हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, चार खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें सच्चाई दिखाना बना गुनाह! संग्रामगढ़ में पत्रकार को मिली धमकी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें