सच्चाई दिखाना बना गुनाह! संग्रामगढ़ में पत्रकार को मिली धमकी

सच्चाई दिखाना बना गुनाह! संग्रामगढ़ में पत्रकार को मिली धमकी

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजईमऊ गांव में 15 मई 2026 को नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद सच्चाई दिखाना गुनाह बन गया है। पीड़ित परिवार की आवाज उठाने पर पत्रकार को ही सोशल मीडिया पर धमकी मिलने लगी है।

घटना के अनुसार पप्पू सरोज व उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। मारपीट में पप्पू समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने थाना संग्रामगढ़ में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

घटना की जानकारी पर क्षेत्र के पत्रकार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित का बयान लिया और खबर को जनता के सामने रखा। खबर प्रकाशित होते ही प्रियांशु सरोज ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पत्रकार को जेल भेजने की धमकी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को डराकर चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

थाना संग्रामगढ़ में तहरीर देकर पत्रकार महेश शुक्ला ने भी न्याय की गुहार लगाई और जान माल का खतरा बताया।

ये भी पढ़ें मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें