दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। थाना पट्टी क्षेत्र में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गुलजार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से आरोपी को दबोच लिया।
थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 64(1)/137(2)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और विभिन्न संगठनों द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ फायर विभाग अलर्ट मोड पर












