दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप 

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  थाना पट्टी क्षेत्र में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गुलजार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से आरोपी को दबोच लिया।

थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 64(1)/137(2)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और विभिन्न संगठनों द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ फायर विभाग अलर्ट मोड पर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal