मकान निर्माण को लेकर विवाद, जमीन पर दबाव बनाने के आरोप

मकान निर्माण को लेकर विवाद, जमीन पर दबाव बनाने के आरोप

ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ महेश शुक्ला

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र के कामा पट्टी गांव में मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णकांत पांडेय ने पड़ोसियों पर जमीन को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने तथा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपने पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों द्वारा रास्ते और जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया गया। बताया गया कि मौके पर पहले से लगभग 16 फीट चौड़ा रास्ता मौजूद है, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसके बावजूद विवाद लगातार बढ़ाया जा रहा है। सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद कुछ लोग अपनी बात पर अड़े रहे और मौके पर भी विवाद की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष का दावा है कि विवादित जमीन उनके हिस्से की है, लेकिन कुछ लोग दबाव बनाकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं उनमें अजीत तिवारी पुत्र तारा प्रसाद तिवारी, पवन तिवारी पुत्र त्रिभुवन नाथ तिवारी, विपिन तिवारी पुत्र अजीत तिवारी, तन्मय तिवारी उर्फ लकी पुत्र पवन तिवारी, उत्कर्ष तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी तथा प्रतीक तिवारी पुत्र अनूप तिवारी शामिल हैं।
पीड़ित कृष्णकांत पांडेय ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें