केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के अपलोड की जानकारी उपलब्ध करायें

केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के अपलोड की जानकारी उपलब्ध करायें

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

दिनांक 19 मई 2026 प्रतापगढ़। केन्द्रीय “उम्मीद पोर्टल-2025” पर अपलोड की गई वक्फ संपत्तियों की सूचनाओं में त्रुटियां पाए जाने के बाद अब एक माह के भीतर सभी विवरणों को संशोधित एवं अद्यतन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र वाली वक्फ संपत्तियों के मामलों की गहन जांच और सत्यापन कराया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पीएम विकास एवं वक्फ से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई कई जानकारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसके बाद सभी जिलों को रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर अब कलेक्ट्रेट स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां वक्फ संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन, संकलन और स्पष्टीकरण किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद प्रतापगढ़ के सभी मुतवल्ली, प्रबंध समितियों एवं प्रशासकों (विशेषकर 50 एकड़ से अधिक भूमि से सम्बन्धित) से अपील की गई है कि वे वक्फ संपत्तियों से संबंधित समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज जल्द से जल्द जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ कार्यालय विकास भवन प्रतापगढ़ में उपलब्ध कराएं। समय से जानकारी उपलब्ध होने पर उम्मीद पोर्टल पर संशोधन कार्य निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सकेगा।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसाति

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें