पटेल समाज की बेटी मामले में गरजे मोती सिंह, आरोपी गुलजार पर शिकंजा कसने से मचा हड़कंप

पटेल समाज की बेटी मामले में गरजे मोती सिंह, आरोपी गुलजार पर शिकंजा कसने से मचा हड़कंप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी। पटेल बिरादरी की बेटी के साथ हुए कथित अन्याय के मामले में मुख्य आरोपी गुलजार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ उर्फ “मोती सिंह” ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताया है। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पटेल समाज की बेटी का अपमान पूरे समाज का अपमान है। गुलजार जैसे अपराधियों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने जिस तेजी से कार्रवाई की है, उससे साफ है कि योगी सरकार में अपराधियों की जगह सिर्फ जेल है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी गुलजार का आपराधिक इतिहास पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते हर बार वह कार्रवाई से बच निकलता था।
इधर मामले में रूरे चौकी प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी ने आरोपी पक्ष को संरक्षण देने का प्रयास किया और मामले को दबाने की कोशिश की। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पटेल समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के हस्तक्षेप के बाद ही पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें