प्रतापगढ़ में बवाल: दुष्कर्म आरोपी को लेकर अस्पताल में हंगामा, विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की।

प्रतापगढ़ में बवाल: दुष्कर्म आरोपी को लेकर अस्पताल में हंगामा, विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र की किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को “सबक सिखाने” पहुंचे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, जिससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हालात संभालने में बैकफुट पर नजर आए। आरोपी के कृत्य को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बाद में कोतवाल आनंदपाल के पहुंचने और समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें