मंत्री बनने के बाद मेरठ में डॉ. सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत, 40 डिग्री गर्मी में 8 किमी पैदल चले कार्यकर्ताओं संग

मंत्री बनने के बाद मेरठ में डॉ. सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत, 40 डिग्री गर्मी में 8 किमी पैदल चले कार्यकर्ताओं संग

स्टेट ब्यूरो चीफ विष्णु रावत

प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। नमो भारत ट्रेन से मेरठ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अंडरग्राउंड स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
स्टेशन से निकलने के बाद मंत्री डॉ. तोमर सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह पैदल ही औघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। भीषण गर्मी और करीब 40 डिग्री तापमान के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं दिखा। बड़ी संख्या में समर्थक हाथों में भाजपा के झंडे और बैनर लेकर पैदल मार्च में शामिल रहे। करीब 8 किलोमीटर लंबी यह यात्रा लगभग 3 घंटे में पूरी हुई। इस दौरान मंत्री के काफिले में थप्पड़ कांड का मुख्य आरोपी विकुल चपराना भी दिखाई दिया। विकुल चपराना वही युवक है, जिसका दिवाली के दौरान मेरठ में एक कपड़ा कारोबारी के साथ अभद्रता और सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह कारोबारी से कहता सुनाई दिया था— “मंत्री सोमेंद्र तोमर तेरा बाप है।”
पैदल मार्च के बाद डॉ. सोमेंद्र तोमर औघड़नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और फिर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें