इटावा में हाईवे पर भीषण हादसा, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत

इटावा में हाईवे पर भीषण हादसा, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जिले में हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक डबल डेकर बस भी अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ यात्री बस के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान कानपुर निवासी सोहनलाल गौतम और नोएडा निवासी विवेक मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal