प्रतापगढ़ के लालगंज में जगद्गुरु शंकराचार्य के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

प्रतापगढ़ के लालगंज में जगद्गुरु शंकराचार्य के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी | प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद की आदर्श तहसील लालगंज में शुक्रवार को भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब ज्योतिष पीठ बदरिकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन हुआ। उनके स्वागत में श्रद्धालुओं और अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगद्गुरु के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत स्थलों पर लोगों ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक जयघोष, सनातन धर्म के नारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा लालगंज क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं में जगद्गुरु के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal