पुराने विवाद में बढ़ा तनाव, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुराने विवाद में बढ़ा तनाव, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला संवाददाता अमित शुक्ला: महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में न्यायालय के आदेश पर महेशगंज पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पींग गांव निवासी घनश्याम यादव ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंडा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 24 नवंबर 2024 को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई तथा घर में घुसकर सामान में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित ने सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है।

वादी का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उनके और उनके परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां से कार्रवाई के आदेश जारी हुए।

न्यायालय के आदेश पर महेशगंज पुलिस ने भोलेनाथ, अर्जुन, प्रदीप, उदयराज, राजबहादुर, शुभम, रामदेव, फूलचन्द्र, अश्वनी और किरण समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा: गंगा दशहरा पर दैनिक चक्र फाउंडेशन एटा टीम ने किया शरबत वितरण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal