थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घर आकर वादिया व परिवारीजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
कार्यवाही का विवरण:- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले,दिनांक 25.05.2026 को थाना खोडा पर वादिया ने लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक,24.05.2026 की रात्रि में कुछ व्यक्तियों ने वादिया के घर आकर वादिया व परिवारीजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोडा पर धारा 115 (2)/191(2)/351(3) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 25.05.2026 को थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम के मद्देनजर 02 अभियुक्त 1. हवीव खान पुत्र श्री कादिर खान उम्र करीब 42 वर्ष 2. कौशर खान पुत्र स्व0 श्री कादिर खान निवासी 21/266 नूरानी मस्जिद के पीछे थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष को धारा 170 बीएनएस के अन्तर्गत वन्दना एक्लेव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्त कौशर ने बताया कि उसकी बेटी रोशनी ने अब से करीब डेढ माह पहले कुणाल से लव मैरिज कर ली थी और वन्दना एन्कलेव खोड़ा में रह रहे हैं। हम लोग इस शादी से खुश नहीं थे। हम लोग अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए आये थे। मेरी बेटी के ससुराल वालों ने बेटी को ले जाने से मना कर दिया था। बेटी भी जाने को राजी नहीं थी। जिस कारण हम लोग आवेश में आ गये थे। आपस में कहासुनी होने पर मारपीट हो गयी थी। साहब गलती हो गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-1. हवीव खान पुत्र श्री कादिर खान निवासी 21/266 नूरानी मस्जिद के पीछे थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली उम्र करीब 42 वर्ष,2. कौशर खान पुत्र स्व0 श्री कादिर खान निवासी 21/266 नूरानी मस्जिद के पीछे थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष । गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना खोडा पर उक्त सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम।












