कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बा में एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने की दुखद घटना सामने आई।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे में व्यापारी भाई का काफी नुकसान हुआ है, जो अत्यंत पीड़ादायक है। ऐसे कठिन समय में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और ग्रामीणों में रामू काका , राहुल चतुर्वेदी, अनूप चौबे आदि ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सहयोग किया तथा पीड़ित व्यापारी के साथ खड़े रहकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। व्यापारी द्वारा लाखों रुपये के नुकसान की पुष्टि की गई आग लगने का कारण धूम्रपान बताया जा रहा है












