जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद की विद्युत व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद की विद्युत व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 25 मई, 2026जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ओर सुदृढ़, प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित विद्युत परियोजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों की वर्तमान स्थिति, लाइन विस्तार कार्यों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था को लगातार सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बिना किसी बाधा बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान एवं उपभोक्ता सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें