मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

संवादाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एटा जनपद के नगला हिम्मत निवासी श्याम कौर ने बताया कि उनकी बेटी शिखा की शादी 5 मार्च 2023 को मैनपुरी के होता रामचंद्र निवासी अर्जुन सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शिखा को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। मृतका के परिजनों का कहना है कि पति अर्जुन सिंह, ससुर विजय सिंह, सास विनीता देवी, देवर अजीत पाल तथा ननद बीना देवी और खुशबू आए दिन शिखा के साथ मारपीट करते थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिखा ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिससे ससुराल पक्ष खुश नहीं था और उस पर बेटे को जन्म देने का दबाव बनाया जाता था।
मायके पक्ष के अनुसार मंगलवार रात ससुराल वालों ने शिखा की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी शव को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए और मायके पक्ष को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। बाद में जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया