भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए स्काउट-गाइड ने शुरू की निःशुल्क शरबत सेवा

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए स्काउट-गाइड ने शुरू की निःशुल्क शरबत सेवा

संवाददाता दिव्यांशु द्विवेदी प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था प्रतापगढ़ के सौजन्य से भगवा चुंगी चौराहा के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए निःशुल्क शीतल पेय जल एवं शरबत वितरण सेवा लगातार संचालित की जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्य मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज चिलबिला उपस्थित रहे। वहीं जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री राजाराम यादव ने भी सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। इंटर कॉलेज चिलबिला के प्रधान लिपिक एवं भूतपूर्व जिला सचिव स्वर्गीय विक्रम प्रताप सिंह के सुपुत्र श्री गिरेंद्र द्विवेदी, जो तिलक कॉलेज के स्काउट मास्टर हैं, ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त श्री जयंत एवं श्री सुनील का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत और पेयजल वितरित किया गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की और संस्था के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें