महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना महेशगंज पुलिस ने “दुष्कर्म” के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी महेशगंज संदीप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरैयां टेण्डा सम्पर्क मार्ग के पास दबिश देकर अभियुक्त सोनू तिवारी उर्फ उमाकांत तिवारी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना महेशगंज में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू तिवारी उर्फ उमाकांत तिवारी
निवासी – बासुदेव का पुरवा पूरे गजई, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़
उम्र – लगभग 38 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 नीरज सिंह कुशवाहा का0 अश्वनी खरवार का0 रामजी यादव रि0का0 अनिल कुमार पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।












