प्रतापगढ़ में आंवला पैक हाउस का निरीक्षण, संचालन तेज करने के निर्देश

प्रतापगढ़ में आंवला पैक हाउस का निरीक्षण, संचालन तेज करने के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आज दिनांक 27 मई 2026 को विकास खण्ड सदर अंतर्गत ग्राम गोड़े में स्थापित आंवला फंक्शनल पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैक हाउस की व्यवस्थाओं, संसाधनों एवं संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक एवं संबंधित अधिकारियों को पैक हाउस के सुचारु संचालन, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आंवला उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं विपणन को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से पैक हाउस को शीघ्र पूर्ण क्षमता के साथ संचालित कराया जाए, जिससे क्षेत्र के बागवानी उत्पादकों को सीधा लाभ मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें