जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सदर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सदर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में आज 27 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता द्वारा जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मामलों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं जनसुनवाई में रखें, ताकि पारदर्शिता और तत्परता के साथ उनका निराकरण किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें