प्रतापगढ़ में 28 से 31 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रतापगढ़ में 28 से 31 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जनपद में मौसम विभाग द्वारा आगामी 28 मई से 31 मई 2026 तक तेज बारिश एवं वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। खेतों में कार्य कर रहे किसान खराब मौसम के दौरान तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को भी सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने की अपील की है। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और अफवाहों से बचने को कहा गया है।
प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों और हेल्पलाइन नंबरों से तत्काल संपर्क करें। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें