जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने दिए त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दीपक भूकर द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से प्राप्त शिकायतों, प्रार्थना पत्रों और समस्याओं का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। साथ ही प्रत्येक मामले के पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।












