चिलबिला ओवरब्रिज से चौक घंटाघर तक लगा लंबा जाम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
शहर में भारी वाहनों और बढ़ती यातायात भीड़ के चलते चिलबिला ओवरब्रिज से चौक घंटाघर तक लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण स्कूल वाहन, एम्बुलेंस एवं दैनिक यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
पुलिस एवं ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुटे रहे।












