अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी।

अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा भारी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो/वीडियो वायरल होने के बाद थाना देल्हूपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी थाना देल्हूपुर क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ के पास से की गई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें