नौतपा की भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगी ये खास सब्जियां, बीमारियों से होगा बचाव।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
स्वास्थ्य । जी हां दोस्तों आपको बता दें कि उत्तर भारत में इन दिनों ‘नौतपा’ 2026 का कहर जारी है। 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाले इस 9 दिवसीय तपन काल में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शरीर को हाईड्रेटेड रखने और लू से बचने के लिए खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।अगर आप भी नौतपा की भीषण गर्मी से परेशान हैं और पेट की जलन व डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन विशेष सब्जियों को शामिल कर सकते हैं आपको बता दें कि नौतपा के दौरान खाएं ये ठंडी तासीर वाली सब्जियां..
लौकी (Bottle Gourd) लौकी में पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। यह पचने में हल्की होती है और शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है।
तोरई (Ridge Gourd) तोरई पेट के लिए बहुत फायदेमंद है और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है।
कद्दू (Pumpkin) कद्दू की सब्जी या इसका सूप गर्मी में बहुत राहत देता है।
खीरा और ककड़ी (Cucumber) यद्यपि ये सलाद हैं, लेकिन नौतपा में इनका सेवन सब्जी की तरह ही अनिवार्य है। ये बॉडी को हाइड्रेट करते हैं।
टिंडा (Apple Gourd) यह एक हल्की और सुपाच्य सब्जी है, जो पेट को ठंडक प्रदान करती है।
इन चीजों से करें परहेज :-
विशेषज्ञों के अनुसार आपको बता दें कि, इन 9 दिनों में गर्म तासीर वाली चीजों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
बैंगन: आयुर्वेद में बैंगन की तासीर गर्म बताई गई है, इसलिए इससे परहेज करें।
अदरक, लहसुन, हरी मिर्च:इनका उपयोग कम से कम करें।
तली-भुनी चीजें: समोसे, कचौड़ी या मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी खाने से बचें। इसके अलावा
सेहत के लिए एक्स्ट्रा टिप्स यह है कि हर आधे घंटे में पानी पीते रहें।डाइट में दही, छाछ और नींबू पानी शामिल करें। इसके अलावा घर का बना हल्का खाना ही खाएं।दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि यह सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के मामले में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।












