एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा,थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 वाहन चोर , कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार बरामद ।

एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा,थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 वाहन चोर , कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना थाना खोड़ा पुलिस एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय सक्रिय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी एवं घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार बरामद ।

कार्यवाही का विवरणः- आज दिनांक 27.05.2026 की रात्रि को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगण 1 कुनाल पुत्र तरुण कुमार सिंह नि० ग्राम बड़का थाना भगवानपुर हाट जनपद सिवान बिहार हाल पता इन्द्रा गार्डन खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष 2- रमन पुत्र क्षत्रपाल निवासी ग्राम निकपुर थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ हाल निवासी सैनिक विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष 3- टीटू पुत्र कलुवा निवासी ग्राम जमालपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर वर्तमान पता कौडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष 4- ललित चौहान पुत्र नरेन्द्र चौहान नि० ग्राम बहीपुर थाना जहाँगीराबाद बुलन्दशहर उम्र 24 वर्ष को नहर पटरी लौधी चौक से समय 02.15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड नं0 DL10SY1383 व एक स्कूटी नं0 DL14TD7144 बरामद हुई। उक्त अभियुक्तों की निशानदेही से इन्दिरापुरम अण्डरपास के पास खाली मैदान से 07 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार रजि० नं0 UP80BT8131 बरामद हुई। बरामद घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की कार्यवाही की गयी एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 303(2),317(2), व 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों में 03 थाना खोड़ा, 03 गौतमबुद्धनगर एवं 01 थाना महरौली दिल्ली क्षेत्र की चोरी से सम्बन्धित पाया गया है। अन्य की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम चारो बाइक चोरी करते है और बताया कि यह वाहन हम चारो ने खोड़ा से चोरी किये थे एवं हमने और मोटरसाइकिल भी चोरी कर इन्द्रापुरम अण्डरपास के पास खाली मैदान में छुपा रखी है। इन वाहनों को भी हम लोग उसी स्थान पर छुपाने के लिए जा रहे थे कि आपने हमें पकड़ लिया, बताया कि साहब हम लोग मोटरसाइकिल चोरी करके एक स्थान पर छुपा कर इकड्डा कर लेते है और मौका पाकर चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को बेच कर अपनी आजीविका तथा शौक पूरे करने के लिए बेच देते है। बरामद कार वैगनआर रजि० नं0 UP80BT8131 के बारे में जानकारी की गयी तो गिरफ्तार अभि० कुणाल ने बताया कि मैंने इस वैगनआर कार को किराये पर चलाने के लिये ले रखा है लेकिन मैं इस वैगनआर कार का प्रयोग वाहन चोरी के लिये अपने साथियों को लाने-ले जाने में करता हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-1- कुनाल पुत्र तरुण कुमार सिंह नि० ग्राम बड़का थाना भगवानपुर हाट जनपद सिवान बिहार हाल पता इन्द्रा गार्डन खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष,2- रमन पुत्र क्षत्रपाल निवासी ग्राम निकपुर थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूँ हाल निवासी सैनिक विहार खोडा कॉलोनी गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष,3- टीटू पुत्र कलुवा निवासी ग्राम जमालपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर वर्तमान पता कौडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष,4- ललित चौहान पुत्र नरेन्द्र चौहान नि० ग्राम बहीपुर थाना जहाँगीराबाद बुलन्दशहर उम्र 24 वर्ष बरामदगी का विवरणः-
1- मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड नं0 DL10SY 1383 स0मु0अ0सं0 163/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना खोड़ा कमि) गाजियाबाद(2)- स्कूटी DL14TD7144 स0मु0अ0सं0 148/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना खोड़ा कमि० गाजियाबाद(3)- मो0सा0 स्पलेंडर प्लस रजि० नं0 DL7SCJ0381 स0मु0अ0सं0 032617 थाना महरौली, दिल्ली(4)- मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्रो जिसका रजि० नं0-UP16B B7765 ,(5)- मो०सा० रजि0न0 UP81CY 3628,(6)- मोटरसाइकिल रजि० नं0- UP70GL1521,(7)- मोटरसाइकिल रजि० नं0 DL7SC8735 स0मु0अ0सं0 721/21 धारा 379 भादवि थाना खोड़ा कमि० गाजियाबाद (8)- दो अन्य मोटरसाइकिल स्पलेंडर बिना नम्बर प्लेट चैसिस व इंजन नम्बर खुरचा हुआ है।(9)- घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार नं0 रजि० नं0 UP80BT8131 गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध उक्त सम्बन्ध में थाना खोड़ा में 04 अभियोग पंजीकृत है एवं दिल्ली में 01 अभियोग चोरी के पंजीकृत है तथा अभि० टीटू के विरुद्ध इनके अतिरिक्त वाहन चोरी व गैंगस्टर एक्ट सहित 04 अभियोग जनपद बुलन्दशहर में पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना खोड़ा पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें