प्रतापगढ़ में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की दिशा प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, उद्योग, तकनीक एवं पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश को नेहरू जी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, के.के. शुक्ल, राम रतन तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, आशिक अली, रामधन यादव, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वेदांत तिवारी कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़
ये भी पढ़ें मंदिर, अस्पताल और रिहायशी क्षेत्र के बीच धड़ल्ले से बिक रही शराब












