प्रतापगढ़ कंधई पुलिस का फ्लैग मार्च।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में कंधई पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।कंधई पुलिस का संदेश साफ अपराधियों में डर, आम जनता में भरोसा।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित












