माँ भद्रकाली परिसर में समाधान शिविर आयोजित
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में “विष्णु के सुशासन” अभियान के तहत वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गईं
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित “आपके शहर-आपके ग्राम : विष्णु के सुशासन” अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण का समाधान शिविर वार्ड क्रमांक 15 से 21 के नागरिकों हेतु माँ भद्रकाली परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही “विष्णु के सुशासन” अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर में पेयजल, सड़क, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, सभापति गौरव साहू, सभापति विकास तम्बोली, सभापति नीतू कोठारी, सभापति आकिब मालकानी, लक्की साहू, रश्मि फाडेद्र, मिश्रा , रोशन दत्ता, अनिल रजक, अमरीका निर्मलकर, भानु साहू, दोहाई वर्मा, गजाधर साहू, सूरज साहू सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से नागरिकों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी कदम बताया।












