प्रतापगढ़। तेज आंधी बनी काल
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़।महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 फतुहाबाद में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा।बताया जा रहा है कि 85 वर्षीय फूलकली पत्नी अनंतराम पाल घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी से टीनशेड का पिलर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवाओं के चलते टीनशेड का ढांचा कमजोर होकर गिर गया।सूचना पर पहुंचे एसडीम कुंडा वाचस्पति सिंह ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत ₹400000 की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का दिया आश्वासन।
ये भी पढ़ें प्रयागराज: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या












