कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 30 मई 2026 को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।












