पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

दीपक भूकर ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal