पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का निरीक्षण, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों का निरीक्षण, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था परखी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।

करिश्मा गुप्ता ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति, प्रवेश-निकास व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की